संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। विकास खंड रामनगर के 11 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को जल दूत के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में बच्चों को नाम, शौक व जीवन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने कहा कि जागरूकता फैलाना, दोस्तों परिवार और पड़ोसियों को पानी बचाने के लिए कहें, अच्छी आदतें अपनाकर नल से मिलने वाले पेयजल को बर्बाद न करें। विद्यालय और समाज में हमेशा नेतृत्व करने का प्रयास करें।
इसके बाद रैली, पोस्टर और कविता प्रतियोगिता में पानी बचाने का संदेश दिया गया। सलाहकार विद्यासागर गुप्ता ने कहा कि घर में पानी बचाने में सहयोग करें, भविष्य में समाज में जल संरक्षक बनना है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत देऊंधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के सहयोग से जलदूत बच्चों का प्रशिक्षण दिया गया।