फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला के क्षेत्र में बच्चे आगे बढ़ें

Sun, 26 Apr 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर बाजार स्थित दृष्टि संस्था में पांच दिवसीय चित्रकला कार्यशाला और बच्चों के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि  इस तरह के आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए संस्था को बधाई दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।  उन्होंने कहा कि कला वास्तव में जीवन है, कला के क्षेत्र में जहां सम्मान है, वहीं रोजगार के तमाम अवसर भी हैं।

उन्होंने बच्चों से कहा कि वे कला के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करें। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर किया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के ईओ लालचंद्र सरोज ने कहा कि ऊपर वाला इंसान बनाकर भेजता है पर उसको संवारने का काम लालमन जैसे कर्मयोगी करते हैं।
विज्ञापन


लालमन इस मंच के संस्थापक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर भालेंदु सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कला से मन प्रसन्न होता है।

मन की प्रसन्नता से अच्छे विचार आते हैं और व्यक्ति में आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है। इस मौके पर बीबी सिंह, छेदीलाल तिवारी, विजय चंद्र गुप्त, शंकर प्रसाद यादव, राजेश दुबे, पंकज दुबे, बसंतलाल, कमला साहू, अनीता सिंह मौजूद रहे। पहले दिन कार्यशाला में 105 बच्चों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें