फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा, प्लेटफार्म में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बुधवार की दोपहर को प्रसूता ने नवजात को जन्म दिया। बिहार के सीतामढ़ी की किरन को चलती ट्रेन में तेज प्रसव पीड़ा होने पर विशेष श्रमिक ट्रेन मानिकपुर स्टेशन पर रोकी गई।
विज्ञापन

पूर्व सूचना के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले से पहुंची और रेलवे के अधिकारियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा बच्चा को सीएचसी में भर्ती करा दिया है।
बिहार प्रांत के पटना सीतामढ़ी निवासी किरन देवी (25)पत्नी अमित शर्मा परिजनों के साथ लोकमान्य तिलक श्रमिक स्पेशल ट्रेन 01925 से मुंबई से घर जा रही थी। सतना मप्र के रास्ते में प्रसव पीड़ा होने की सूचना पर जबलपुर रेलवे टीम ने प्रयागराज रेलवे टीम को पूरी जानकारी दी। ट्रेन बुधवार की दोपहर 1:30 बजे जैसे ही प्लेटफ ार्म नंबर दो पर आई तो उसे रोका गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अंचल पांडेय ने बताया कि 25 मिनट बाद ट्रेन को सुरक्षित आगे बढ़वा दिया गया। 102 एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस काम में रेलवे की परिचालन व वाणिज्य विभाग की टीम ने भरपूर मदद की।
प्रसूता के पति ने बताया कि वह सब मुंबई के पास ही प्राइवेट नौकरी कर गुजारा करते हैं। लॉकडाउन के कारण पहले ही वह गांव लौटना चाहते थे लेकिन साधन नहीं मिला था। इधर, पत्नी को प्रसव दर्द होने पर सही इलाज कराने के लिए गांव लौटना चाहते थे। काफी प्रयास के बाद उन्हें मुंबई से वाराणसी तक इस ट्रेन से जाने की अनुमति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें