चित्रकूट/मानिकपुर। वाराणसी से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस की बोगी में एक अज्ञात (12) बालक मिला। मंगलवार की सुबह लगभग साढे़ नौ बजे जैसे ही ट्रेन मानिकपुर स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने टिकट क्लर्क को इसकी सूचना दी। बालक को ट्रेन से उतारकर क्लर्क ने आरपीएफ को सौंप दिया। जीआरपी प्रभारी रामबरन सिंह ने बालक के बारे में काफी जानकारी करने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है।
चाइल्ड लाइन के कर्मचारी सूर्य प्रताप ने बताया कि बालक ने शाम को अपना नाम अनुराग दुबे और पता मदईपुर जिला प्रतापगढ़ बताया। इसी आधार पर बाल कल्याण समिति व चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने बालक के पिता सुनील कुमार से संपर्क किया। पहचान होने के बाद बालक को लेेने के लिए परिजन बुधवार को मुख्यालय पहुंचेगे। (संवाद)