फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को गोली से उड़ाया

Wed, 11 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थानांतर्गत चमरौहा मजरा पयासी पुरवा में मोबाइल के विवाद में पड़ोस में रहने वाले चाचा ने लाइसेंसी राइफल से मासूम भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी। इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम छा गया। घटना के बाद आरोपी फारार हो गया। मृतक के बाबा ने हत्यारोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चमरौहा मजरा पयासी पुरवा में बुधवार सुबह करीब नौ बजे धर्मेंद्र चौबे का पुत्र अमर (5) घर में मोबाइल से खेल रहा था। इस दौरान वहां पड़ोसी श्रवण कुमार (30) पुत्र स्व. रामखेलावन आया जो रिश्ते में धर्मेंद्र का ममेरा भाई है। उसने मोबाइल को अपना बताया तो परिजनों से विवाद शुरू हो गया। इस बीच अमर के बाबा कामता चौबे ने श्रवण को पीट दिया। इससे गुस्साया श्रवण सामने स्थित अपने घर गया और वहां से 315 बोर की लाइसेंसी राइफल ले आया।

 श्रवण के तेवर देख अमर के बाबा, दादी ज्ञान देवी, मां सुधा देवी आदि घर के अंदर दुबक गए। इससे बौखलाए श्रवण ने बाहर से ही फायर कर दिया। गोली दरवाजे को चीरती हुई अंदर खड़े मासूम अमर को लगी। इससे उसका भेजा उड़ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इकलौते पुत्र की मौत से घर में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष मधुसूदन दीक्षित ने बताया कि मृतक बच्चे के बाबा की तहरीर पर श्रवण  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें