फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गलत इलाज से बालक की मौत

विज्ञापन
फोटो नंबर-5 - मासूम की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। गलत इलाज के चलते मासूम बालक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के झोलाछाप से इलाज कराया था। उसने दो इंजेक्शन लगाए जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

मुख्यालय से सटे बहादुरपुर निवासी श्रीकेशन के साढे़ पांच वर्षीय पुत्र सोहन की तबीयत बिगड़ने पर रविवार की दोपहर जिला अस्पताल ले कर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि मामूली फोड़ा होने पर झोलाछाप से इलाज कराया था। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मां सोनम का रो-रो कर
बुरा हाल है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव गांव ले गए। इस संबंध में सीएमओ ने कहा कि शिकायत मिलने पर झोलाछाप के खिलाफ जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल अभी तक परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें