अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। डायरिया व बुखार का प्रकोप जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा। बालापुर गांव में डायरिया पीड़ित बालक की मौत हो गई जबकि खोह गांव के आधा दर्जन बच्चे अस्पताल भर्ती कराए गए। सोमवार को सदर ब्लाक क्षेत्र के बालापुर गांव में डायरिया से आधा दर्जन बच्चे पीड़ित हो गए। रिंकू पुत्र राम प्रताप वर्मा चार दिनों से पीड़ित था। उसकी सोमवार को गांव में ही मौत हो गई। इसके अलावा संतोष कुमार, लालबहादुर, चुन्नू, संगीता, मुन्नी व रजिया भी डायरिया पीड़ित हैं। जानकारी होने पर सीएमओ डा. अनीता सिंह ने एक चिकित्सक की टीम गांव भेजकर इलाज कराया। इसी प्रकार खोह गांव में भी बुखार डायरिया की शिकायत पर ओमप्रकाश पुत्र राजू, अंतिमा पुत्री मंगल व सोम पुत्र राकेश की हालत ज्यादा खराब होने पर उनकी मां अस्पताल लाईं। उन्होेंने बताया कि गांव में मुनिया देवी, गुड्डू व लालमन की भी तबियत खराब है। इसके अलावा जिला अस्पताल में ननकू पुत्र प्रभु, उमेश व सुधा निवासी कंठीपुर को भी डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है।