फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मिनट में कई अनकही बात समझा गए मुख्यमंत्री

विज्ञापन
फोटो- 13- विवि के दीक्षांत समारोह में मौजूद उपाधि पाने वाली छात्राएं - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मौका तो शिक्षा के मंदिर में दीक्षांत समारोह का था तो नजाकत को समझते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे किसी पर कोई हमला नहीं किया लेकिन अपने संबोधन में इशारे ही इशारे में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश मे चल रहे विरोध पर कड़ा कटाक्ष किया। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर कहा कि निर्माण शुरू होने वाला है। वैसे तो मुख्यमंत्री का जिले में कार्यक्रम तीन घंटे का रहा लेकिन महज 22 मिनट के संबोधन में ही उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं, जिससे विरोधियों के हौसले पस्त हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मंच में कहा कि पहले यदि विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में भारतीय परंपरा की शिक्षा दी जाती तो आज जो देश में अराजकता फैलाई जा रही है वह न होती। उन्होंने इस बात को लेकर कई बार कहा कि देश में गुरुकुल की तरह ही छात्र-छात्राओं को शिक्षा देनी चाहिए। देश में नागारिकता कानून के विरोध में कई स्थानों पर उपद्रव तोड़फोड़ की घटना को लेकर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रव करने वालों को इस मंच के माध्यम से सीख देने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने किसी विश्वविद्यालय व किसी शिक्षण संस्थान का नाम नहीं लिया। बार-बार कहते रहे कि अच्छा संस्कार छात्र-छात्राओं को देना चाहिए। राम मंदिर बनने के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने इशारे में ही बात कही। कहा कि संतों को अपनी व अपने परिवार की चिंता नहीं रही। केवल राममंदिर कब बनेगा की चर्चा करते रहे। उनकी इच्छा पूरी हुई हैं।
प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री रहे मौजूद
चित्रकूट। दीक्षांत समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री डा महेंद्र प्रताप सिंह, अनिल राजभर, नंद कुमार उर्फ नंदी, राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह, चंद्रिका उपाध्याय भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में मानिकपुर के विधायक आंनद शुक्ला, बांदा विधानसभा के विधायक प्रकाश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, कोआपरेटिव बैंक बांदा अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, आनंद पटेल, अशोक जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गृहमंत्री के न आने पर ली राहत की सांस
चित्रकूट। केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के न आने पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित भीषण ठंड में सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों ने राहत की सांस ली।
साधू संत हुए निराश
चित्रकूट। पहले तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नहीं आ पाए, फिर मुख्यमंत्री भी अपरिहार्य कारणों से कामदनाथ मंदिर में पूजन व दर्शन करने नहीं जा सके। जिससे कई दिनों से उम्मीद लगाए साधूसंतों में निराशा हुई। कामदनाथ मंदिर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए थे। पूजन सामग्री भी तैयार थी। कई साधू संत अपनी बात कहने के लिए मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अचानक कार्यक्रम स्थगित होने पर सभी निराश हुए।
कांग्रेसी व सपाइयों में नाराजगी
चित्रकूट। केंद्रीय गृहमंत्री व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले में आगमन पर कुछ विरोधी दल के नेता उनके दौरे का विरोध प्रकट करने की योजना बना रहे थे लेकिन गुप्तचर एजेंसी व पुलिस की सतर्कता से ऐसा नहीं हो पाया। सपा व कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के पास पुलिस बल मौजूद रहा। जिससे कार्यालय में मौजूद नेेता बाहर भी नहीं आ सके। कई तो कार्यालय भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें