फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 24.40 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Thu, 12 Mar 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के अगरहुडा गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इस विद्यालय के निर्माण पर करीब 24.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने 12.20 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन

यूपीसीएल बांदा को निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। यह विद्यालय पाठा क्षेत्र के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देगा। इसमें 30 कमरे होंगे और नई शिक्षा नीति के तहत पूर्व प्राथमिक से बारहवीं तक की कक्षाएं चलेंगी। ग्यारहवीं और बारहवीं के लिए विज्ञान, कला, वाणिज्य विषयों की अलग कक्षाएं होंगी। प्रत्येक कक्ष में डिजिटल शिक्षा मंच और डिजिटल शिक्षण की सुविधा होगी। स्मार्ट कक्षाएं, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर प्रयोगशाला और डिजिटल पुस्तकालय भी होंगी। विद्यालय के साथ खेल मैदान और कौशल विकास के संसाधन भी विकसित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।


मारकुंडी में इंटर कॉलेज का प्रस्ताव

मारकुंडी क्षेत्र में अभी कोई इंटर कॉलेज नहीं है। ग्रामीण कई सालों से इसकी मांग कर रहे थे। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए 30 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। दूर जाने की परेशानी से कुछ छात्र पढ़ाई छोड़ देते थे।
विज्ञापन




इटवां डुडैला हाईस्कूल का उच्चीकरण
पाठा क्षेत्र के इटवां डुडैला गांव में राजकीय हाईस्कूल संचालित है। हाईस्कूल के बाद इंटर की पढ़ाई के लिए छात्रों को दूर जाना पड़ता है। जिला प्रशासन ने इस हाईस्कूल को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक लखनऊ को भेजा गया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि उच्च शिक्षा संसाधनों की कमी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें