फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हावड़ा रेलमार्ग पर चटकी, सतर्कता से टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग के मारकुंडी व बारामाफी के बीच रेल पटरी चटक गई। यह तो गनीमत रही कि सोमवार की रात पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैनों की नजर पड़ी और तत्काल रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसी दौरान टिकरिया व सतना मार्ग पर मौजूद ट्रेनों को रोका गया कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया। सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। रेल अधिकारियों का कहना है कि अधिक ठंड के कारण अक्सर रेल पटरी में फैक्चर आ जाता है। जिसे तत्काल बनवा लिया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर सतना रेल खंड के मारकुंडी और बारामाफी के बीच सोमवार की रात रेलवे की नाइट पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। पश्चिमी मध्य रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया रात लगभग 1 बजे के करीब ट्रैक की पेट्रोल कर रही टीम ने देखा कि मारकुंडी और बारामाफी स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर फ्रैक्चर है। इस खतरनाक गतिरोध की खबर मारकुंडी स्टेशन मास्टर को दी गई। जिस समय यह पटरी चटकने की जानकारी हुई उस समय मारकुंडी व टिकरिया रेलवे स्टेशन से प्रस्थान के लिए 2 मालगाड़ियां खड़ी थी। सतना से मानिकपुर के रास्ते प्रयागराज को जाने वाली ट्रेन भी रूट में थी।
रेल अधिकारियों ने संबंधित रेलवे स्टेशन के अधीक्षकों को सूचना देकर रेल संचालन रूकवाया। कुछ ट्रेनों रूट बदला गया। मौके पर तकनीकी विशेषज्ञ व रेल अधिकारी रात में ही पहुंचे और ट्रैक को बदला गया। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक को सुधारा गया। रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही रेलवे पटरियों के चटकने या दरारें आने का खतरा बढ़ जाता है। इसी खतरे से निपटने के लिए प्रतिदिन रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक रेल प्रशासन पेट्रोलिंग पार्टियों से ट्रैक की निगरानी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें