फोटो 19 सीकेटीपी 17 शंकर बाजार स्थित मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद
- फोटो : Archive
चित्रकूट। नवरात्र के नवें दिन देवी मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देवी के जयकारे गूंजते रहे। कई जगह जवारे भी निकाले गए।
शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार और शंकर बाजार स्थित कालीदेवी मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में देवी गीत गूंजते रहे। कई स्थानों पर कन्या भोज और भंडारे का आयोजन हुआ। शंकर बाजार कालीदेवी मंदिर से श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरे के साथ जवारा शोभायात्रा निकाली। भक्त देवी गीत गाते हुए चल रहे थे।
शाम होते ही लोग पंडालों में देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। सिविल लाइन, नई बाजार, पुरानी बाजार और शंकर बाजार में सजे भव्य पंडालों में आरती हुई और देर तक रौनक रही। इसके अलावा राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ और भरतकूप सहित पूरे जिले में देवी मंदिरों में दर्शन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ।
फोटो 19 सीकेटीपी 17 शंकर बाजार स्थित मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद- फोटो : Archive
फोटो 19 सीकेटीपी 17 शंकर बाजार स्थित मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद- फोटो : Archive
फोटो 19 सीकेटीपी 17 शंकर बाजार स्थित मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद- फोटो : Archive