फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छह मतदान केंद्रों में किया बदलाव

Wed, 24 Jan 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि विधानसभा 236 चित्रकूट एवं 237 मानिकपुर की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इसमें कोई आपत्ति हो तो उसका निस्तारण किया जाएगा। बताया गया कि छह मतदान केंद्रों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जर्जर विद्यालय के भवन को उन्हीं के कैंपस व आसपास के स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया है।जांच के दौरान चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में तीन मतदेय स्थल, एक मतदान केंद्र एवं 237 मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में नौ मतदेय स्थल, छह मतदान केंद्र के विद्यालयों के भवन जिसमें मतदेय स्थल स्थापित हैं, जर्जर पाए गए जो मतदान कराए जाने के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे संशोधित कर व्यवस्था की गई है।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रमपुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र को बूथ बनाए जाने के संबंध में उप जिलाधिकारी राजापुर को निर्देशित किया कि अगर बाउंड्री नहीं है तो संबंधित खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम बंदिता श्रीवास्तव, सदर एसडीएम सौरभ यादव, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मऊ राकेश कुमार पाठक, मानिकपुर रामजन्म यादव, जिलाध्यक्ष अपना दल एस रामसिया पटेल, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी संतोषी लाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी शिवबाबू वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरिओम करवरिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कुशल सिंह पटेल, जिला महामंत्री माकपा रुद्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें