चित्रकूट। गनीवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डा.मनोज शर्मा ने बताया कि पांच अप्रैल से एक बार फिर से मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। जिसमें हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज गति से हवा भी चलेगी।
उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें। फसलों की सिंचाई अभी न करें। पशुओं को साफ व सुरक्षित स्थान पर रखे। बदले मौसम की स्थिति दो से तीन दिन तक रह सकती है।