चित्रकूट। मंदाकिनी नदी किनारे बना मंदिर का चबूतरा अचानक धंस गया। इस दौरान नदी में नहा रहे श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।
एक सप्ताह पूर्व शंकर बाजार स्थित मंदाकिनी नदी किनारे बने शिवमंदिर का चबूतरा धंस गया था। चबूतरे का मलवा नदी में नहा रहे श्रद्धालुओं के पास गिरा। एक बड़ा हादसा बच गया। श्रद्धालु पंकज दुबे, सीपी गुप्ता, उत्तम अग्रहरि व सीताराम सिंह आदि ने बताया कि ऐसे जर्जर और कमजोर इमारत, दीवारों की नियमित जांच होनी चाहिए।