फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नये साल के पहले दिन धर्मनगरी में मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। युवाओं की टोलियां पुराने साल की विदाई व नये साल के आगमन को लेकर मंदिरों में पहुंचे। मंदिरों में पूजा पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की। नई उम्मीदों व सफलता की कामना को लेकर नये साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

नये साल 2025 बनाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। पहले छात्र-छात्राओं ने 2024 को विदाई दी। रात 12 बजते ही नये साल के आगमन को लेकर पटाखे छुड़ाए। मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किया। एक दूसरे को मोबाइल के माध्यम से बधाई दी गई। नये साल को लेकर बच्चों में भी उत्साह देखा गया। एक दूसरे को बधाई दी। महिलाओं भी नये साल में खुशियां मनाई। सतना शहर के राजेश पाठक, हमीरपुर के कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि वह हर साल नये वर्ष में परिवार सहित धर्मनगरी आते है। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाते है। यहां आने से उन्हें बहुत खुशी मिलती है। वही भरतमंदिर के महंत दिव्यजीवनदासव आचार्य विपिन विराट महराज ने बताया कि नये साल में आने वाले पर्यटक मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें