फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती की पूजाकर मनाया वसंत उत्सव

Wed, 01 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर पूजन करते छात्र व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में वसंत उत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। मां सरस्वती की विधि विधान से स्कूल कालेजों में पूजा की गयी। छात्रों ने पूजन के बाद एक दूसरे को पीला टीका लगाकर शुभकामनाएं दी। वहीं गायत्री शक्तिपीठ सहित विभिन्न मठ मंदिरों में भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किये गये।
विज्ञापन



    बुधवार को वसंत पंचमी पर्व होने पर श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर मंदिरों में पूजा पाठ की। धर्मनगरी में आये तीर्थ यात्रियों ने मंदाकिनी में स्नान कर कामदगिरि की परिक्रमा की। गायत्री शक्तिपीठ ने आचार्य रामनाराण त्रिपाठी ने वसंत पर्व के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी।

वहीं जयदेव वैष्णो संस्कृत विद्यालय तरौंहा में भी कार्यक्रम हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गर्ग ने की। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी रहीं। जिन्होंने मतदाता जागरूकता के लिये छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक आनंद शर्मा ने वसंत पंचमी पर्व का महत्व बताते हुए वोट डालने के लिये कहा। इस मौके पर चंद्र दत्त पांडेय सहित अन्य लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन



शहर के नगर शिक्षा समिति के विभिन्न विद्यालयों में वसंत  पंचमी पर्व मनाया गया। जिसमें मां सरस्वती की पूजा अर्चन की गई। प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आरएस पाल मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर में पर्व मनाया गया। विद्यालय में चित्रक ला प्रदर्शनी लगायी गयी। प्रबंधक नरेन्द्र कंचन, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार सिंह, पंडित अरुण दत्त त्रिपाठी, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे। भाभा पब्लिक स्कूल में पर्व मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


प्रबंधक डा. मनोज द्विवेदी मौजूद रहे। जिले के सरैंया पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अखंड रामायण पाठ एवं सरस्वती माता की मूर्ति की स्थापना की गयी। शिवरामपुर के परमविद्या मंदिर, लैना बाबा इंटर कालेज व समेकित शिक्षांतर्गत चलने वाले स्कूलों के अलावा राजापुर, मानिकपुर, मऊ, भरतकूप तथा पहाड़ी के स्कूल कालेजों उत्सव धूमधाम से मनाया गया।


वसंत पंचमी पर्व पतंजलि महिला योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने शहर के इलाहाबाद रोड़ स्थित कार्यालय में मनाया । जिसकी अध्यक्षता मोहन लाल साहू ने की। मंजू केसरवानी, मन्नू लाल पांडेय, लाल जी रैकवार ने काव्य रचना प्रस्तुत की। इस मौके पर काशीनाथ, गोविंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, ललित सिंह आदि मौजूद रहे। वही शहर के संस्कारम स्कूल में भी छात्रों ने शिक्षकों ने पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें