फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में मनाया गया वन महोत्सव

Wed, 05 Jul 2017 11:57 PM IST
उरई
विज्ञापन
villo tree
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई/मुहम्मदाबाद। वन महोत्सव कार्यक्रम बुधवार को गांधी महाविद्यालय में मनाया गया। इस मौके पर प्राध्यापकों की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। प्राचार्या अलका नायक ने पौधों की महत्ता बताई। कहा कि पौधे हमारे लिए जीवनदाता होते हैं, इनकी सुरक्षा और संवर्धन के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। डॉ.केके गुप्ता ने कहा कि सरकारी आंकडे़ में पौधे बहुत लगा दिए जाते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा का समुचित प्रयास नहीं किया जाता है। देवेंद्र नाथ ने कहा कि ओजोन क्षरण को रोकने के लिए पौध लगाना जरुरी है। गोविंद सुमन,इंद्रमणि दुबे, धर्मेंद्र कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान कंचन दीक्षित, दलवीर सिंह, स्वप्निल भट्ट, विश्वप्रभा त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, वंदना सिंह, प्रीति परमार, रीतेश, भारत सिंह, रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार वन महोत्सव को लेकर कुसमिलिया, मुहम्मदाबाद, मुहाना के स्कूलों में रैली निकाली गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। सरोज अग्रवाल, तबस्सुम, पंकज, ज्योति सोनी, कल्पना यादव, कमलेश, निशा दुबे, विमला देवी, किरन गुप्ता, राजेश्वरी, सुनीता राजपूत ने रैली निकालकर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें