फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब बने नाले की जांच कराएं सीडीओ: सांसद

Sun, 26 Nov 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में सांसद ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जो कार्य आगे बढ़ रहा है वह भी विकास के पथ को आगे बढ़ाएगा। राम वनगमन मार्ग की जमीन का अधिग्रहण समय से कराएं।
विज्ञापन

बेड़ी पुलिया से जो मंदाकिनी नदी तक नाला एनएच बांदा के दोनों तरफ बनाया गया है उसमें टेढ़ा मेढ़ा और ऊंचा नीचा बनाया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि एक कमेटी बनाकर इसकी जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराएं।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में सांसद ने कहा कि यह जनपद तथा ब्लॉक आकांक्षी में है। सड़कों की मरम्मत समय से हो। सिगवां से डभौरा की तरफ की सड़क को भी जोड़ें। गोशाला संचालन के भरण पोषण का भुगतान ग्राम पंचायतों को समय से कराएं। गोशाला अच्छी तरह से संचालित हो।
विज्ञापन

पहाड़ी पावर हाउस में लो वोल्टेज की समस्या अधिक है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाएं। पर्यटन विकास के कार्यों को तेजी से कराया जाए। जिला कृषि अधिकारी से कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ किसानों को दिलाएं।
विधायक मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने शिकायतों के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जो तालाब बने हैं उनकी जांच 15 दिन के अंदर कराकर रिपोर्ट दें। जिन लाभार्थियों के घरों पर मीटर लगा दिया गया है और विद्युत नहीं जा रही है बिल आ रहा है। उसका समाधान कराए।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि राजापुर हटवा संपर्क मार्ग, गोबरौल सड़क ध्वस्त है। जिसे ठीक कराया जाए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि चिल्लीमल नहर का पानी बुधवल माइनर तक नहीं जा रहा है। उसको ठीक कराया जाए। बैठक में डीएम अभिषेक आनंद व सीडीओ अमृतपाल कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें