फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: अब दो प्लाट और संपत्तियों को खंगाल रही है सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन के सहयोगियों पर सीबीआई टीम की नजर अब टेढ़ी हो गई है। सोमवार को सीबीआई की टीम स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी व एक शिक्षक के नाम पर एलाट दो प्लाट व उनके बैंक खातों की जांच करने पहुंची थी।
विज्ञापन

इसे लेकर निलंबित जेई के अन्य सहयोगियों में हड़कंप मचा है। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने अन्य सबूतों का मिलान कर कागजात तैयार किए हैं। बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई रामभवन के खिलाफ सीबीआई टीम का लगातार सबूतों को मजबूत करने का काम जारी है।
14 दिसंबर को बांदा की पाक्सो कोर्ट में तारीख की पेशी से पहले सीबीआई कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी उजागर कर सकती है, जिसमें ये साबित हो कि विदेशों में ऑनलाइन चाइल्ड पोर्न वीडियो बेचकर कमाए गए लाखों रुपयों को कहां खर्च किया गया है। जेई के सहयोगियों में सीबीआई एक स्वास्थ्य कर्मी व एक महिला शिक्षक की संपत्ति की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जेई के करीबी इन दोनोें के नाम देवांगना मार्ग पर दो प्लाट जेई ने खरीदकर दिए हैं, जिसमें ये शर्त है कि रिटायर्ड होने के बाद जेई के नाम कर दिए जाएंगे। इन कर्मियों के बैंक बैलेंस की भी जांच हो रही है।
निलंबित जेई ने अपने बेहद करीबी स्वास्थ्य कर्मी व शिक्षक के बच्चों की शादी में लाखों रुपये खर्च किए हैं। विभागीय कर्मियों की मानें तो जेई ने दो लोगाें की शादी दो साल पूर्व शहर के नामी होटल से कराई थी और इसमें लगभग 15 लाख रुपये स्वयं खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें