फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिनदहाड़े नकदी व लाखों के जेवर चोरी

Sun, 25 Oct 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत के मोहल्ला आंबेडकर नगर में शनिवार को दिनदहाड़े घर में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी सुशीला देवी अपनी बेटी के साथ रहती हैं। महिला अपनी बहन के घर रामनगर गई थीं जबकि उसकी बेटी पड़ोसियों के घर में थी। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और बक्से का ताला तोड कर रखे गहने व नकदी चोरी कर ली। बेटी ने परिजन को सूचना दी।
खोजबीन के दौरान घर से करीब 100 कदम दूर बबूल की झाड़ी में खुला बक्सा पड़ा मिला। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें