फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आय से 41 लाख रुपये अधिक की संपत्ति में शिक्षक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जांच में उसके पास आय से 41 लाख की संपत्ति मिली है। जांच टीम ने बीएसए को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन




भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जांच अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि कर्वी स्थित कामद ट्रेडिंग एंड कन्सल्टिंग कंपनी के निदेशक हरीशंकर सिंह ने नौ मई 2022 को विकास खंड मानिकपुर के कंपोजिट विद्यालय गिदुरहा में कार्यरत शिक्षक अवधेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की थी। इसमें एक जुलाई 2009 से एक जून 2019 के मध्य शुद्ध वेतन, अतिरिक्त वेतन, बोनस एरियर, ब्याज, एवं पत्नी से लिए गये रुपये आदि से हुए आय से कुल 47 लाख 19 हजार 91 जमा किया था। इसी अवधि में शिक्षक ने अचल, चल संपत्ति, निवेश, पारिवारिक भरण-पोषण व अन्य मदों पर कुल 88 लाख 33 हजार 298 रुपये खर्च किया है। इसमें से ज्ञात व वैध स्रोतों से अर्जित की गयी आय के सापेक्ष 41 लाख 14 हजार 207 रुपये खर्च किया है। बताया कि संगठन की जांच में शिक्षक कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इसकी रिपोर्ट संगठन के कार्यालय भेजी गई थी। वहां से निर्देश मिलने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

सदर कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी की तहरीर के आधार पर मंगलवार को शिक्षक अवधेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर अध्यापक नियमावली निवारण के तहत शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें