फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मऊ ने जनसेवा को फाइनल में हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्पोट्र्स स्टेडियम चित्रकूट में मऊ व जनसेवा इंटर कॉलेज टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मऊ ने 16 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

रविवार को जनसेवा इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। मऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कुल 138 रन बनाए। इसमें राजेश ने 48 रन व शिवम यादव ने 16 रन बनाए। जवाब में जनसेवा इंटर कॉलेज की टीम कुल 122 रन बनाकर 18 ओवर में आल आउट हो गई। जनसेवा इंटर कॉलेज की ओर से अंकित ने 26 व फूल कुमार ने 16 रन बनाए। मऊ ने फाइनल मुकाबले में विजेता रही। अंपायर पुष्पराज व अजय रैकवार रहे। मैच फिरोज अंसारी क्रिकेट प्रशिक्षक की देखरेख में संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें