फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप

Thu, 04 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
वंशरूप का पुरवा मजरा भौंरी निवासी विष्णु कुमार ने भौैंरी के दो भाइयों और कुछ अन्य लोगों पर बंधक बनाकर जमीन अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने थाना रैपुरा थाने में रजिस्टर्ड डाक से शिकायत की है। उधर, एसओ शैल कुमार का कहना है कि उन्हें अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन


विष्णु ने बताया कि एक पार्टी का नेता बताने वाला युवक अपने भाइयों और कुछ अन्य लोगों के साथ उसे और उसके भाई को 22 मई को समाजवादी पेंशन दिलाने के बहाने लिवा ले गया था। आरोप लगाया कि रात में हम दोनों को शराब पिलाई और फिर तमंचा दिखाकर रजिस्ट्री कराने की धमकी दी।

अगले दिन ये लोग उसे रजिस्ट्री आफिस ले गए और जबरन जमीन का बैनामा करा लिया। उसने मामले की जांच कराने और आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। उधर, एसओ ने बताया कि अभी उनको इस संबंध में कोई शिकायती पत्र या तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें