प्रदर्शन करते किंहुनियां के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सदर ब्लाक के गोंडा की महिलाओं ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर पेंशन व आवास की मांग की।
गांव की रामधनी, चुन्नी, गोमती, सहिबा, साजिदा, रेहाना, फरीदा बेगम व सुल्ताना आदि ने बताया कि उन्हें लोहिया आवास नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों समेत प्रधान व सचिव को पत्र देकर इसकी मांग की, लेकिन हर बार टालमटोल किया जाता है। जिससे सभी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। कुछ महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें समाजवादी पेंशन नहीं मिल रही है।
उधर मानिकपुर ब्लाक के किहुंनिया के राजबहादुर, रामकिशोर, रमेेश कुमार, छंगू लाल व बेनी माधव आदि ने सदर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सिंचाई निर्माण प्रखंड विभाग से मिली नोट्सि दिखाते हुए बताया कि वर्ष 2014 में उन्हें पांच साल के लिए बरदहा बांध के पास पट्टे की जमीन मिली थी। अब दो साल बाद ही विभाग उसे खाली कराने की नोटिस दे रहा है। जिससे सभी परेशान हैं। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन सौंपा। जिस पर डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग से जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।