चित्रकूट। डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी यादव की गिरफ्तारी को लेकर यूपी और एमपी पुलिस उसकी खोज में कांबिंग कर रही हैं। पुलिस ने गौरी के पैतृक गांव में भी पूछताछ की। साथ ही उन स्थानों को भी चिन्हित किया, जहां पर गैंग के सदस्य रुकते हैं।
चित्रकूट जिले व सतना जिले के पुलिस अधिकारी मिलकर कांबिंग कर रहे हैं। डाकू गौरी यादव की तलाश में कई दिनों से दोनों प्रदेश की पुलिस जुटी हुई हैं। इसके बाद भी कामयाबी नहीं मिल रही है।
शासन के दबाव के चलते एक बार फिर से इस गैंग की तलाश में पुलिस जट गई है। इसके लिए बहिलपुरवा क्षेत्र को टारगेट कर कार्य किया जा रहा है। इस क्षेत्र में मुखबिर भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि गौरी का गैंग मप्र के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में कमीशन की वसूली करता है।
इसके बाद वह भागकर बहिलपुरवा क्षेत्र में आ जाते है। इसको लेकर एमपी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि डाकू गौरी यादव की तलाश की जा रही है। मप्र क्षेत्र की पुलिस के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।