फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और उनके भाई को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल और उनके भाई अरुण सिंह उर्फ मुन्ना को किसी ने फोन कॉल करके जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच के लिए क्राइम ब्रांच की दो टीमें लगाई हैं। फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन और जिले की पहचान कर ली है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मऊ तहसील के रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी गांव की प्रधान पुष्पलता ने शुक्रवार को बताया कि उनके पति अरुण सिंह उर्फ मुन्ना के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। फोन कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। देवर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को भी धमकी दी है। इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वायरल ऑडियो में अपना दल के संस्थापक पर भी अभद्र टिप्पणी की गई है। प्रधान पुष्पलता ने बताया कि धमकी भरी फोन कॉल के बाद से उनका परिवार भयभीत है। पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी ऑडियो के साथ दी गई है।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रैपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो टीमें गठित कर जांच कराई जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें