फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझाना मुश्किल लेकिन बहकाना आसान

Fri, 01 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
धर्मनगरी में भ्रमण करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मनगरी में लगभग पांच घंटे के भ्रमण के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विरोधियों पर बहुत कुशल राजनैतिज्ञ की तरह हमले किए। एलान किया कि प्रदेश हित में किसी भी विपक्षी का भी सुझाव मानने में सरकार पीछे नहीं हटेगी। केंद्र सरकार पर अच्छे दिनों को लेकर तंज कसा साथ ही दिखावे की राजनीति करने का आरोप भी मढ़ दिया।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के सूखे से बात शुरु कर मुख्यमंत्री ने गुरुवार को पहले कहा कि  किसानों की जितनी मदद प्रदेश सरकार ने की उतनी किसी ने नहीं की। सभी घर बैठे बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने शायरना अंदाज में कहा कि समझाना मुश्किल होता है लेकिन बहकाना तो आसान है। यही काम विपक्ष कर रहा है।

केंद्र सरकार की नीतियों पर कहा कि देश के किसी कोने में अच्छे दिन नहीं दिखते सिर्फ यूपी में अपने दम पर सपा सरकार अच्छे दिन ला रही है। जिसमें लगातार केंद्र अडंगा भी लगाता है। बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में सूखा पड़ने पर केंद्र ने सिर्फ दिखावा कर मंत्रियों के दौरे कराए, सर्वे कराया, रिपोर्ट मांगी और फिजूलखर्ची की। अब तक केंद्र की घोषणा की पूरी धनराशि नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बावजूद प्रदेश हार नहीं मानेगा और मेट्रे से लेकर किसानों तक विकास के पथ पर ले जाने के लिए सरकारी खजाना खुला रखेगा। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि वह हमेशा चुनाव के लिए तैयार हैं  लेकिन विपक्षी मुद्दा न होने के कारण परेशान हैं। सपा सरकार ने सभी चुनावी वायदे पूरे किए हैं । जिसका जवाब विपक्षियों के  पास नहीं है। आज देश के अन्य प्रदेश समाजवादी पेंशन, एंबुलेंस और अब सूखा राहत वितरण योजना से सीख ले कर अपने क्षेत्र में लागू कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें