फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः शातिर टप्पेबाजों ने 45 हजार रुपये निकाले, बैंक में रुपये जमा करने गया था व्यापारी

विज्ञापन
राजापुर में टप्पेबाजों का शिकार हुए व्यापारी सत्यनारायण केशरवानी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट) में बैंक के अंदर काउंटर से ही टप्पेबाजों ने व्यापारी के बैग को काटकर 45 हजार रुपये की एक गड्डी पार कर दी। रुपये जमा कराते समय अचानक धनराशि का ब्यौरा गड़बड़ हुआ तो व्यापारी परेशान रह गया। कुछ देर बाद पता चला कि उसके बैग को ब्लेड से काटकर टप्पेबाजी हो गई है। बैंक परिसर में लगा सीसीटीवी से रिकार्डिंग देखी जा रही है।
विज्ञापन

गल्ला व्यवसायी के बैंक खाते से 45 हजार झोला से निकाल कर गायब हो गया। इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। मामले को लेकर पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित व्यापारी सत्यनारायण केशरवानी पुत्र महादेव ने बताया कि सोमवार दोपहर शिव इंटर प्राइवेज के खाते मेें पांच लाख रुपये जमा कराने गया था। शातिर टप्पेबाज ने काउंटर में रखे झोला से 45 हजार रुपये पार कर दिया। झोले मेें ब्लेड लगाने से कट गया था। तत्काल इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश केशरावानी, नगर महामंत्री जुगुलराज केशरवानी ने आरोप लगाया कि बैंक में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे मात्र शो पीस ही लगे हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि बैंक जाकर सीसीटीवी के फुटेज देखे हैं। अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। फु टेज में टप्पेबाजी नहीं दिख रही है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें