फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कारोबारी ने की खुदकुशी का प्रयास

Mon, 17 Nov 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शंकर बाजार निवासी गायत्री देवी ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसका पुत्र सोने चांदी के जेवरात बनाने का कारोबार रीवा में करता है। जहां से जेवरात बनाकर गुरुवार को चित्रकूट लाया था। बस स्टैंड पर ब्याज पर पैसा देने वाले दो युवकों ने रम्मू सोनी को शराब पिलाकर बैग से जेवरात निकाल लिया। जिनकी कीमत 20 लाख रुपये है। बाद में उसके पुत्र को घर छोड़कर चले गए। इस घटना से आहत पुत्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास भी किया, हालांकि मोहल्ले के निवासियों ने उसकी जान बचा ली। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर जानकरी ली गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें