फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफ हो बैंक ब्याज और रोकी जाए वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि कोरोना संकट काल के समय देश के व्यापारी परेशान हैं। बावजूद इसके कई तरह के टैक्स व ब्याज वसूली जारी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार अपनी दुकानों में ताला लगाकर घर पर अपनी जमापूंजी से स्वयं और परिवार की सुरक्षा कर रहें हैं, लेकिन इससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है। बंदी के दौरान बैंक के कर्ज का ब्याज, दुकान का किराया, बिजली का बिल, वर्कर का वेतन घर का खर्च व जीएसटी कर एवं आपातकालीन किसी व्यक्ति को वस्तु की जरूरत में सामान देने पर जुर्माना यह सब कैसे संभव हो पाएगा। लॉकडाउन के समय बैंकों का ब्याज माफ किया जाए व छोटे तथा मध्यम व्यापारियों को दस दस हजार की आर्थिक मदद दें। ताकि व्यापारियों की आर्थिक पीड़ा कम हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें