फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मनगरी के ग्रामीण रूटों पर अब दौड़ेगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में 28 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब ग्रामीण अंचलों में लोगों का आवागमन सुगम होगा। ये सहूलियत देने को परिवहन विभाग ने इस योजना में निजी वाहन स्वामियों से आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन 28 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। इससे ग्रामीण जनता को परिवहन सुविधाएं तो मिलेंगी, लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे।

जनपद में बहुतायत की संख्या में ऐसे दुर्गम गांव बसे हैं, जहां पर परिवहन सेवा नहीं है। ऐसे में लोग डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। इसे देखते हुए शासन ने ग्रामीण अंचलों में बेहतर परिवहन सेवा देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना चालू करने की है। इस योजना में 13 मार्च से आवेदन शुरू भी हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 मार्च मुकर्रर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में 15 से 28 सीट क्षमता वाली बसें संचालित की जाएंगी। वाहन स्वामियों को परमिट शुल्क से पूरी छूट मिलेगी और पूरी कमाई उनकी होगी। आवेदन शुल्क 2000 रुपये और वापसी योग्य प्रतिभूति धनराशि 5000 रुपये है। मासिक शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चित्रकूट बस स्टेशन पर केंद्र प्रभारी प्रेमलाल सिंह के पास जमा किए जा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें