चित्रकूट। हिट एंड रन मामले में नए कानून के खिलाफ बस और ट्रक चालकों की हड़ताल समाप्त होने पर बुधवार को यातायात व्यवस्था ढर्रे पर आ गई है। बसें चलने से यात्री खुश हो गए। गल्लामंडी के गोदामों में डंप धान ले जाते हुए ट्रक दिखे। पेट्रोल पंपों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही।
हड़ताल खत्म होने से सुबह से रोडवेज बसें चलने लगीं। कर्वी निवासी धर्मेंद्र केसरवानी ने बताया कि वे बस से प्रयागराज जा रहे हैं। मधु शिवहरे, ऊषा तिवारी ने बताया कि उनको महोबा जाना है। बसें चलने से राहत मिली है। सड़क किनारे दो दिन से खड़े ट्रक भी चले, जो सब्जी व फल लेकर सब्जी मंडी पहुंचे। गल्लामंडी के गोदामों से धान के बाेरे लादकर ट्रक निकलते देखे गए।
इनसेट
विभिन्न रूटों पर बसें हुईं रवाना
शहर के रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी प्रेमलाल ने बताया कि हड़ताल सप्ताह होने के बाद बसे चलने लगी हैं, जो प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ सहित प्रतापगढ़ सहित अन्य रूटों के लिए रवाना हुई हैं।