फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर फटा बस का टायर, 40 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
हाईवे पर पलटी बस।  - फोटो : कानपुर सागर हाईवे पर कुछेछा के पास जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। महाकुंभ में स्नान के बाद रविवार को श्रद्धालुओं को लेकर आ रही प्राइवेट बस का हाईवे पर टायर फट गया। इससे बेकाबू बस पलट गई। श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। जानकारी होते ही विधायक, एसपी, एडीएम व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें 40 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

झारखंड के देवघर से प्राइवेट बस से 70 श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ गए थे। बस सवार सच्च्दिानंद राय ने बताया कि रविवार को संगम स्नान के बाद चित्रकूट आ रहे थे। झांसी-मिर्जापुर हाईवे रामनगर के लोधौरा मोड़ के पास टायर फटने से बस पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर अपना दल विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, एसपी अरुण कुमार सिंह, रैपुरा थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल, लोधौरा बरेठी प्रधान अयोध्या प्रसाद व देंउधा प्रधान पति दिलीप पांडेय मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सच्च्दिानंद राय, उनकी पत्नी फूलमती, अनीता देवी, मोहन आनंद झा व उनकी पत्नी अरुणा देवी, मुन्नी देवी, लीला चौधारी, रवि पोद्दार, पारुचंद्र, अरविंद कुमार, पुष्पा देवी, आनंदी देवी, शंभू प्रसाद, कांती देवी, निरंजन स्वामी, कीतेंद्र मिश्रा, कुंती देवी, रानी देवी, अरुण प्रसाद, जानकी देवी, विद्या देवी, तारा देवी व बच्ची देवी आदि को एंबुलेंस, ई-रिक्शा और प्राइवेट वाहनों के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया।
मऊ एसडीएम सौरभ यादव व सीओ यामीन अहमद ने घायलों का समुचित इलाज कराने के डॉक्टरों को निर्देश दिए। तीन की हालत कुछ गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि बस के अन्य 20 श्रद्धालुओं को हल्की चोट आने पर प्राथमिक इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें