फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: घाटी में पलटी बस, चालक की मौत

विज्ञापन
बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते राहगीर। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे मप्र से धमर्गनगरी आ रही एक प्राइवेट बस नयागांव थाना अंतर्गत बगदरा घाटी के पास गुरुवार की देर शाम को पलट गई। हादसे में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बस में बैठे करीब 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जानकीकुंड व सतना के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मिश्रा ट्रैवल्स की बस गुरुवार को मैहर से 35 यात्रियों को लेकर चित्रकूट आ रही थी। जैसे ही बस नयागांव थानाक्षेत्र के बगदरा घाटी के मोड़ पर पहुंची, तभी अचानक सामने से एक चार पहिया वाहन आ गया, उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। नयागांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी वाहन व एंबुलेंस से जानकीकुंड व सतना अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हादसे में बस चालक रामपाल यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव निवासी अहिरन टिकुरा जिला सतना मप्र की मौत हो गई और 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में 8 महिलाएं व 4 बच्चे भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें