फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की नीतियोें के खिलाफ पुतला फूंका

Thu, 09 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
पुतला फूंकते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियों के जवाब में सपाइयों ने सभी नीतियों को जन विरोधी बताकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। सपाइयों ने बताया कि सभी नीतियां जन विरोधी हैं और सिर्फ भाषणबाजी से देश चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सपा छात्र सभा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष रजनीश जोशी के नेतृत्व में सपाइयों ने ट्रैफिक चौराहे पर नारेबाजी कर केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की। सपाइयों ने कहा कि न तो काला धन वापस आया, न ही महंगाई कम हुई। उल्टे राशन प्रणाली और पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है। जिससे आम जनमानस परेशान हैं। इसी दौरान सपाइयों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर उज्जवल गुप्ता, मनोज यादव, अरशद खान, आशू द्विवेदी, आलोक चौहान, चुक्कन, नितिन, मंगल यादव, रमेश और रजत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें