फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुंदेलखंड का पहला स्काई ग्लास ब्रिज ताले में

विज्ञापन
फोटो न- 13 सीकेटीपी 05 तैयार तुलसी जल प्रपात। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व के तुलसी जलप्रपात में बुंदेलखंड का पहला स्काई ग्लास ब्रिज बनकर तैयार है। पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल पर्यटकों को 50 फीट की ऊंचाई पर चलने का अनुभव देगा। हालांकि, उद्घाटन न होने के कारण यह पुल अभी तक पर्यटकों के लिए नहीं खुला है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने वर्ष 2023 में जून माह में इस ब्रिज का निर्माण शुरू कराया था, पुल जून 2024 में लोगों के लिए खोला जाना था। दो साल पहले बरसात में परिसर में दरार आने पर जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने शिकायत की थी, जिसके बाद इसकी मरम्मत कराई गई। सुरक्षा जांच के लिए मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट प्रयागराज की चार सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अपनी रिपोर्ट में पुल को पूरी तरह सुरक्षित बताया है।
सुरक्षा रिपोर्ट सही होने के बावजूद शुभारंभ में हो रही देर से पर्यटक निराश हैं। यूपी और एमपी से रोजाना सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बैरियर देखकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ईको पर्यटन का मुख्य केंद्र बनेगा तुलसी जलप्रपात
चित्रकूट। तुलसी जलप्रपात अब ईको पर्यटन का मुख्य केंद्र बनने जा रहा है। यूपी के साथ ही एमपी से भी रोजाना सैकड़ों पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं। मनोहारी दृश्य और अब ग्लास ब्रिज शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। रानीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी भी शुरू हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। (संवाद)

हैंडओवर करने की तैयारी
स्काई ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट प्रयागराज की टीम ने सुरक्षा ऑडिट कर रिपोर्ट सौंप दी है, जो सही पाई गई है। ब्रिज को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। संभावना है कि अगले महीने इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

- राजीव रंजन, एसडीओ, वन।

फोटो न- 13 सीकेटीपी 05 तैयार तुलसी जल प्रपात। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें