फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड पैकेज का धन लूटने वाले नहीं ला पाए अच्छे दिन

Mon, 20 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
जनसभा संबोधित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा कांग्रेस गठबंधन पर चुटकी लेेते हुए कहा कि दो शहजादों से उनके परिजन परेशान हैं और अब पूरा यूपी उनसे परेशान हो गया है। आरोप लगाया कि चाचा, बुआ और भतीजे ने बुंदेलखंड पैकेज का धन डकार लिया। केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया। सपा बसपा में गुंडे माफिया हैं। इनके राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सपा सरकार ने पांच साल में यूपी को हत्या व रेप मामलों में नंबर वन बना दिया। सपा सरकार यूपी में अच्छे दिन नहीं ला पाई। 11 मार्च को मतगणना के बाद भाजपा अच्छे दिन लाएगी।
विज्ञापन

       चौथे चरण के चुनाव के लिए चुनावी रैली में चित्रकूट पहुंचे अमित शाह ने लोगों से सवाल पूंछने शुरू कर दिए। कहा कि प्रदेश सरकार की कौन सी योजना का लाभ मिला है। इसके बाद सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 60 साल देश में राज करने वाले कांग्रेसी मोदी सरकार के ढाई साल का हिसाब मांग रही है। 2019 में पूरा हिसाब दिया जाएगा। यूपी सरकार ने पांच साल के काम का हिसाब नहीं दिया। चेहरे व जाति धर्म देखकर नौकरी व लैपटाप बांटे गए। केंद्र सरकार के बुंदेलखंड पैकेज का मप्र क्षेत्र के बुंदेलखंड में सदुपयोग हुआ है।  यूपी वाले बुंदेलखंड में दुरुपयोग हुआ। पूरे यूपी को बसपा सपा ने बारी बारी से लूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें