फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दोस्तों के बीच मारपीट के बाद चली गोली, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार मछली मंडी के पास कई दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली दूसरे युवक के पेट लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग दुकानें बंद करके भाग गए। अन्य दोस्त भी मौके से भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पुरानी बाजार निवासी राम दुलारे ने बताया कि शनिवार की देर रात को उसका पुत्र शिवा श्रीवास मछली मंडी के पास दोस्तों के साथ था। इसी बीच मछली मंडी मोहल्ला निवासी दोस्त केदार सोनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। केदार ने तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ा गया है। दोस्तों की शराब पार्टी के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल शिवा कुमार की हालत स्थिर है। गोली पेट के पार कर निकल गई है। इलाज के लिए उसे प्रयागराज भेजा गया है। उसकी हालत स्थिर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें