फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो ने सड़क पार कर रहे दुकानदार को रौंदा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थानाक्षेत्र के हल्दीडांडी गांव के पास सोमवार की दोपहर सड़क पार कर रहे एक दुकानदार को तेज रफ्तार बुलेरो ने रौंद दिया। जिससे दुकानदार की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलेरो चालक को पकड़कर वाहन थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

हल्दीडांडी गांव में परचून की दुकान चलाने वाला दिनेश कोरी पुत्र महोदव सोमवार की दोपहर को दुकान बंद कर अपने खेत की रखवाली करने को खेत जा रहा था। तभी सतना की ओर जा रही तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना देख मौजूद लोगों ने 112 डायल पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से लगभग दो किमी आगे जाकर बुलेरो को पकड़कर थाने में खड़ा कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें