राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर स्थित राजमार्ग के तुलसी चौक का सुंदरीकरण करने के लिए शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया। यहां बनीं दुकानों को बुलडोजर से ढहाया गया। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया।
राजापुर कस्बे में तुलसी चौक चौरहे का सुंदरीकरण किया जाएगा। जिसके लिए माध्यम से चौराहे की जमीन में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए लोकनिर्माण विभाग की तरफ से 11 दुकानदारों को नोटिस दी गई थी। इसके बाद भी स्थान को खाली न करने पर शुक्रवार को एसडीएम प्रमोद झा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स व नगर पंचायत के कर्मचारी बुलडोजर मशीन के साथ पहुंचे। जहां पर कि ए गए अतिक्रमण को हटाने कार्य शुरू किया गया। जिसका कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस फोर्स देखकर शांत हो गए। कुछ ही देर में बुलडोजर से दुकानों को ढहा दिया गया। चलाए गए अतिक्रमण अभियान को देखने के लिए चौराहे में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि राजमार्ग 731 में रामगमन मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सरकारी जमीनें खाली कराने के लिए नोटिस दिए गए थे। 20 दिन बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे यह कार्रवाई की गई है। व्यापारियों का कहना कि वह फुटपाथ पर दुकानें रखकर जीविकोपार्जन कर रहे थे। इस कार्रवाई से बेराजगार हो गए हैं। अन्य स्थानों पर दुकानें दी जाए। लोकनिर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता अनुज कुमार व अवर अभियंता विजय सिंह टीम ने बताया कि वनगमन मार्ग का निर्माण कराने के लिए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। अभियान में तहसीलदार संजय अग्रहरि, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी बीएन कुशवाहा,थानाध्यक्ष राजापुर भाष्कर मिश्र सहित आदि मौजूद रहे।