फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: परिक्रमा मार्ग में अवैध दुकानों पर गरजा बुलडोजर

Tue, 26 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। धर्मनगरी में कामदगिर परिक्रमा मार्ग में जिला प्रशासन ने खेही क्षेत्र में स्थित स्थायी दुकानों को गिराने का कार्य किया। स्थानीय दुकानदारों ने इस बात को अधिकारियों से नाराजगी जताई। कहाकि इस स्थान पर वह कई साल से दुकानें खोले हुए हैं। जबरन उनकी दुकानें गिराई जा रही है, जबकि अधिकारियों ने कहा कि अवैध दुकानें बनाई गई है। जिनको गिराने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित खोही क्षेत्र में चलाया गया। परिक्रमा मार्ग में अवैध रूप से बनी दुकानों को बुलडोजर से गिराने का कार्य किया गया। इसमें दो दुकानें गिराई गई। इसमें हरिप्रसाद व जगदीश प्रसाद की दुकाने बुलडोजर से ढहाई गई। जिस समय दुकानें बुलडोजर से गिराई जा रही थी। उस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने इस बात का विरोध किया। जिस पर अधिकारियों ने समझाकर उनके साथ न्याय करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें