चित्रकूट में शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित दो मंजिला भवन के ऊपरी भाग को गिराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या मे पुलिस के जवान तैनात रहे।
शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित व्यवसायी अशोक गुप्ता का भवन बना हुआ है।
जिसमें स्थानीय निवासियों ने शिकायत किया था कि भवन में बनाए गए दूसरी मंजिल का नक्शा बिना विकास प्राधिकरण के पास किए बना लिया गया है। जिस पर शनिवार को एसडीएम राजबहादुर व प्राधिकरण के जेई आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारी बुलडोजर लेकर पहुंचे।
मामले में भवन मालिक अशोक गुप्ता का कहना कि बनाए गए भवन के निर्माण को लेकर कमिश्ररी अदालत में मामला चल रहा है। इसके बाद भी जबरन भवन गिराने का कार्य किया जा रहा है। वहीं विकास प्राधिकरण के जेई आंनद द्विवेदी ने बताया कि बनाए गए भवन में दो मंजिला इमारत का नक्शा न होने के चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।