ट्रेन खड़ी होने से नीचे उतरकर खड़े यात्री। ्र
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। कानपुर मानिकपुर मेमो ट्रेन के सामने एक भैंस आ गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई लेकिन तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। इससे ट्रेन का प्रेशर डाउन हो गया। इस कारण करीब 50 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
कानपुर-मानिकपुर मेमो ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से गुरुवार दोपहर 12:30 बजे कर्वी रेलवे स्टेशन पहुंची। कुछ देर बाद मानिकपुर के लिए रवाना हुई। खोह के आउटर के पास पहुंचते ही अचानक सामने एक भैंस आ गई। इसको बचाने के लिए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई लेकिन तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी।
इसकी सूचना चालक ने स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार को दी। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रेशर को सही किया। तब जाकर ट्रेन रवाना हुई। इस बीच यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्री राकेश कुमार ने बताया कि भैंस से टकराने के बाद ट्रेन करीब 50 मिनट खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि भैंस के टकराने की वजह से प्रेशर डाउन हो गया था। 20 मिनट में सही कराकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।