फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाईदारों को जल्द मदद देगा केंद्र-वाजपेयी

Sun, 26 Apr 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार बटाइदारों के लिए भी जल्द ही कोई घोषणा करेगी। मुआवजे की राशि में उनके  प्रतिशत को लेकर कोई योजना तय की जाएगी। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश सरकार के पास केंद्र का 863 करोड़ पड़ा है, फिलहाल उसे खर्च करके  दिखाएं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को तो किसानों के पास जाने का समय नहीं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और अन्य तमाम मंत्री गांवों में जाकर किसानों के दुखदर्द जान रहे हैं। किसान पंचायत में उन्होंने कहा कि चित्रकूट के प्रभारी मंत्री शिवपाल यादव सोने का मुकुट पहनते हैं, विदेशी बालाओं का नृत्य देखने में मस्त हैं और प्रदेश का किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है।

ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहीं। वह रविवार को भाजपा के पटेल तिराहे पर हो रही किसान पंचायत में आए थे।  उन्होंने ने बताया कि  प्रदेश में फसल बर्बादी से दो सौ से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन सपा सरकार यह मानने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने बताया कि उन लोगों के सर्वे के मुताबिक जिले में 22 किसानों की मौत सदमे से हुई है। वाजपेयी ने बताया कि पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों से इसकी सूची मांगी गई है कि कितने किसानों की मौत दैवी आपदा की वजह से हुई है।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पहली बार बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित किया है। बटाईदार किसानों के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई योजना पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

उन्होंने हरियाणा और मप्र सरकारों की तर्ज पर प्रदेश सरकार से किसानों को मुआवजा, ऋणमाफी, कर्ज में सहूलियत देने आदि की मांगें कीं।  सपा सरकार और उनके अधिकारी सपा के एजेंटों की तरह यह प्रचार कर रहे हैं कि केंद्र से अभी तक कोई पैसा नहीं आया, यह गलत है।

सूखा राहत का 774 करोड़ रुपए पहले से प्रदेश के पास है। 250 करोड़ रुपए ओलावृष्टि के लिए दिया गया है। राहत बांटते समय सपाइयों को साथ ले जाते हैं, जो गलत है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी केंद्र का 863 करोड़ प्रदेश सरकार के पास है। इसे खर्च तो किया जाए, फिर मदद की जाएगी। 
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने किस तरह मुआवजे में नीतियां अपनाई हैं, इसका उदाहरण यह है कि कब्रिस्तान की जमीनों, जहां पर पेड़ खड़े हैं, मुआवजा दिया है। इसकी उनके पास फोटो भी है। सात लोगों को इसमें मुआवजा दिया गया है।

आरोप है कि इसी तरह सीवान वाजिदपुर (फैजाबाद) में 37 मृतकों को भी मुआवजा दिया गया है। इस तरह प्रदेश सरकार ने फर्जी आकलन कर मुआवजा बांटा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह जमीन से उठे कार्यकर्ता हैं। लड़ना भिड़ना उनका शौक रहा है। बोले- पुलिस या प्रशासन ज्यादती करे तो मेरे सींग उग आते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उस सवाल पर उत्तेजित हो गए जब उनसे यहां लगभग एक महीने से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बारे में पूछा गया कि यह कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत या पार्टी का।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें