फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छात्रों पर लाठी चार्ज करने का बसपाइयों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बसपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि जगद्गगरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र छात्रों को विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने लाठी चार्ज कर पीटा है। यह सरासर गलत है। इस मामले में विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मिले हैं। सभी पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा के नेतृत्व में बसपाई कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम उमेश चंद्र को सौंपा। इसमें कहा कि विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्र फीस व परीक्षा परिणाम सहित अन्य मांगोें को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर छात्रों को सुरक्षा कर्मियों ने पीटा। इसकी जांच कराई जाए।घायलों को बेहतर इलाज कराया जाए। इस मौके पर कई बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0नसेट
सपा विधायक ने भी जताई नाराजगी
चित्रकूट। सपा विधायक अनिल प्रधान ने भी जगद्गगरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुए लाठी चार्ज करने पर नाराजगी जताई है। उच्च शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि छात्र फीस कम करने सहित परीक्षा परिणाम घोषित करने व अन्य मांगों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों की लाठियों से पिटाई की है। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाए और छात्रों की मांग पूरी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें