फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने घोषित किया मऊ ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में ब्लाक प्रमुख पद के लिए हर राजनीतिक दल अपनी गोट सेट करने में जुटा है। किसी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। रविवार को सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने मऊ ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर इसकी पहल की है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने बताया कि ताड़ी गांव निवासी पार्वती देवी पत्नी शंकर लाल को मऊ ब्लाक से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह इसी गांव की बीडीसी सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। जिले में कुल पांच ब्लाक हैं। अन्य ब्लाक के लिए प्रत्याशी पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें