चित्रकूट/सरधुआ। सोमवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपी लखन मिश्रा को जेल भेज दिया है। इसमें यही बात सामने आई कि खर्च के लिए रुपये न देने पर उसने आक्रोश में भाई को मार डाला।
सरधुआ थाना अंतर्गत भदेहदू गांव में भाई ने भाई की धारदार हथियार से रविवार को हत्या कर दी थी। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। घटना को लेकर परिजनों ने दुख जताया कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता है। उन्होंने गरीबी को लेकर लाचारी बतायी। कहा कि माता-पिता के निधन होने के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दो साल पहले घर में आग लग गई थी। इससे गृहस्थी पूरी तरह से जल गई थी। हैंडपंप खराब होने से पानी भी पानी भी नहीं मिल पा रहा।
भदेहदू गांव में छोटे भाई लखन उर्फ छोट्टन ने अपने भाई गुड्डन मिश्रा की धारदार हथियार से रविवार को हत्या कर दी थी। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। मृतक के बड़े भाई संगम लाल मिश्रा ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी कभी सोचा भी नहीं था। सभी भाई एक साथ घर में रहते थे। कभी कोई विवाद भी नहीं होता था। बताया कि उनके पिता व माता का निधन होने के बाद परिवार के सदस्य गरीबी से जूझ रहे हैं। दो साल पहले घर में आग लगने से गृहस्थी भी पूरी तरह से जल गई है। घर के बाहर जिस बस्ती मेें हैंडपंप से पानी भरते हैं। वह भी खराब पड़ा है। तीन बहनें सोनम, प्रेमलता व सपना की शादी हो गई है।