फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बस की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, बहनोई घायल

Mon, 27 Apr 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 08 शिवसरण की फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के गुंता बांध मोड़ के पास शनिवार रात को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों चित्रकूट के कौबरा गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन




फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के मकसूदनपुर निवासी अनिल प्रजापति ने बताया कि शनिवार को उनके परिवार के भोला की बारात चित्रकूट के कौबरा गांव में आई थी। बारात में शामिल होने के लिए शिवशरण प्रजापति (27) और मानू प्रजापति बाइक से जा रहे थे। जब वे गुंता बांध मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने शिवशरण प्रजापति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




वहीं, गंभीर रूप से घायल बहनोई मानू प्रजापति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक शिवशरण प्रजापति अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों में से एक था। उसके दो भाई अनिल व सुरेश, दो बहन रीता व सुदमिया और मां मोलिनिया हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें