फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो नालों पर 28 करोड़ से बनेगें पुल, आवागमन होगा आसान

Mon, 20 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी 10 बरुआ नाला की पुलिया-संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर दो स्थानों पर दीर्घ व लघु पुलों को निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 28 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग कार्य शुरू कराएगा। अभी इन दोनों स्थानों पर छोटी पुलिया बनी हुई हैं। इससे दो भारी वाहन नहीं गुजर पाते हैं। अक्सर वाहनों की संख्या बढ़ने पर घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। इस पर कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग 35 में पड़ने वाले जिले में शिवरामपुर के पडुई व बरुआ नाला में सकरी पुलिया बनी हुई है। पुलियों से दो भारी वाहन एक साथ नहीं निकल पाते हैं। इससे एक वाहन के निकलते समय दूसरे वाहन को खड़ा होना पड़ता है। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। भारी वाहन के निकलने के दौरान बाइक व कार सवार अक्सर पुलिया की रेलिंग से टकरा जाते हैं और दुर्घटना के शिकार होते हैं। रेलिंग भी टूटी हुई है।



इसके देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इन पुलियों पर पुल निर्माण का प्रस्ताव बना कर भेजा था। इस पर शासन से पुलियों के स्थान पर नवीन पुलों के पुनर्निर्माण के लिए 28.31 करोड़ की स्वीकृति दी है। बरुआ नाला पर दीर्घ पुल 14.73 करोड़ से बनेगा। वहीं पडुई नाला पर पुल का निर्माण 5.59 करोड़ से होगा। दीर्घ पुल 90 मीटर लंबा होगा, जो तीन स्पैन में 30-30 मीटर व चौड़ाई 16.65 मीटर रहेगी। वहीं पडुई नाला का पुल 20 मीटर लंबा, दो स्पैन में 10-10 मीटर, चौड़ाई 16.65 मीटर होगी। पुल का निर्माण 24 माह में पूरा करना होगा।
विज्ञापन




दोनों पुल आधुनिक आईआरसी एवं मोर्थ के मानकों एवं विशिष्टियों के अनुरूप बनाए जाएंगे, इनमें कैश बैरियर, रोड सेफ्टी उपकरण एवं लाइटिंग जैसी सुविधाएं भी होंगी। इससे आने जाने वाले वाहनों को आसानी होगी।



बोले जिम्मेदार



पुलियों के सकरा होने से आवागमन में दिक्कतें हो रही थी। इसको देखते हुए प्रस्ताव बनाया गया था, शासन ने निर्माण की मंजूरी मिल गई है। जमीन अधिग्रहण व ई टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन




-अखंड सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

फोटो 19 सीकेटीपी 10 बरुआ नाला की पुलिया-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें