फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: निजी भूमि पर बना दी तीन लाख की पुलिया

Mon, 27 Oct 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम पंचायत अधिकारी ने मनरेगा से तीन लाख की पुलिया निजी प्लाट में बनवा दी। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की गई है। मामला महुआ विकास खंड के ग्राम पंचायत अनथुवा का है।
विज्ञापन


तिंदवारी रोड कालू कुआं निवासी अनुज कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने मनरेगा योजना से रमाशंकर गुप्ता के निजी प्लाट में जल निकासी के लिए 2.97 लाख रुपये खर्च कर पाइप पुलिया बनवा दी। जबकि मनरेगा के तहत वहीं पर काम कराया जा सकता है जहां पर सार्वजनिक उपयोग हो। इससे धन की बर्बादी की गई है।
बताया कि कार्य के धनराशि की सही जानकारी न हो इसके लिए डिसप्ले बोर्ड के कुछ बिंदुओं पर सफेद पेंट पोत दिया गया है। बताया कि सोशल आडिट में भी इस बात को उल्लेख किया गया है। बताया कि इसकी शिकायत बीडीओ से की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी डीसी मनरेगा राजेश कुमार का कहना है कि निजी भूमि में पुलिया निर्माण नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। निजी भूमि में पुलिया निर्माण पाया गया तो सचिव के विरुद्ध कार्रवाई सहित वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें